नमस्कार किसान भाइयों! किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाने के उद्देश्य से सरकार द्वारा किसानों के लिए डिजिटल फार्मर आईडी की शुरुआत की है। आधार कार्ड की तरह यह एक यूनिक पहचान पत्र होगा, जिससे किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में आसानी होगी।
केंद्र और राज्य सरकार अपने अपने स्तर पर किसानों का ऑनलाइन फार्मर किसान कार्ड बनाने के लिए प्रेरित कर रही है।
सभी किसान भाइयों को अपना फॉर्मर आईडी कार्ड बनवाना बहुत जरूरी है। अगर आप फॉर्मर आईडी कार्ड नहीं बनवाते हैं तो आपको सरकार की बहुत सी योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा जो किसानों के लिए चलाई जाती हैं। इसलिए सरकार के द्वारा बहुत से राज्यों में किसानों Farmer Id Card Online Apply बनवाना आवश्यक कर दिया है , धीरे धीरे पूरे देश में इसे लागू किया जायेगा।
अच्छी बात यह है कि आप अपना Farmer Id Registration ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट या सरकार के जारी ऐप से भी बना सकते हैं।
What is Farmer Id | किसान फॉर्मर कार्ड क्या है?
किसान पहचान पत्र (Farmer ID) भारतीय कृषि प्रणाली का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। यह दस्तावेज किसानों को उनकी पहचान स्थापित करने में मदद करता है और विभिन्न सरकारी योजनाओं और लाभों का उपयोग करने के लिए आवश्यक है।
सरकार किसानों के लिए किसान आईडी के आधार पर फार्मर आईडी कार्ड Pdf जारी करेगी। किसान कार्ड का उद्देश्य किसानों को एक आईडी प्रदान करना है।
इस आईडी में किसान के पास कितनी सिंचित और असिंचित जमीन है, इसका ब्यौरा रहेगा। साथ ही किसान का एक यूनिक आईडी नंबर रहेगा, जिसमें हर खातेदार का खसरा नंबर, मोबाइल नंबर, आधार संख्या, केवाईसी रहेगी, जिसे आसानी से देखा जाएगा। भू अभिलेख में परिवर्तन होने पर जानकारी स्वत: ही अपडेट हो जाएगी।
Farmer ID Apply Online Overview
Digital Farmer Id Card
किसानों को सरकारी कार्यक्रमों और लाभों तक आसानी से पहुंच प्रदान करने के लिए सरकार के द्वारा Digital Farmer ID Card बनवाए जा रहे है एक विशिष्ट पहचान पत्र है। यह कार्ड किसानों की निजी जानकारी, भूमि विवरण और कृषि गतिविधियों का एक केंद्रीकृत रिकॉर्ड है, जो सब्सिडी, ऋण और बीमा के वितरण को पारदर्शी बनाता है। किसान इस ID का उपयोग करके सीधे अपने बैंक खातों में वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं, जिससे धोखाधड़ी कम होती है और योग्य किसान ही लाभ उठाते हैं।
PM Kisan Farmer ID का उद्देश्य
- किसानों की पहचान: यह पहचान पत्र किसानों को अपनी पहचान स्थापित करने में मदद करता है, जिससे उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।
- सरकारी सहायता: किसान ID के माध्यम से किसान विभिन्न योजनाओं, जैसे कि PM Kisan Samman Nidhi, से सीधे वित्तीय सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
- ऋण और बीमा: किसान ID धारक आसानी से कृषि ऋण और बीमा योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं, जिससे उनकी आर्थिक सुरक्षा बढ़ती है।
- डाटा प्रबंधन: इस पहचान पत्र के माध्यम से सरकार किसानों का डेटा संग्रहित करती है, जिससे योजनाओं का बेहतर कार्यान्वयन संभव होता है।
- सुविधा और पारदर्शिता: फॉर्मर ID से आवेदन प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है, जिससे किसानों को समय पर सहायता मिलती है।
- प्रगति और विकास: यह किसानों को कृषि से संबंधित नए कार्यक्रमों और प्रगति से अवगत कराता है, जिससे वे अपनी फसल और आय बढ़ा सकें।
किसान कार्ड योजना की विशेषताएं
- किसान कार्ड के माध्यम से किसानों को सरकार की कई योजना का लाभ मिलेगा।
- फार्मर आईडी बनवाने के बाद आप पीएम किसान योजना का लाभ आसानी से ले सकते हैं।
- सरकार द्वारा किसानों के लिए शुरू की गई योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास फार्मर आईडी कार्ड होना आवश्यक है।
- फार्मर आईडी कार्ड से आप अपनी जमीन की रजिस्ट्री भी करवा सकते हैं।
- फार्मर आईडी कार्ड से आप अपनी जमीन को किसी दूसरे के नाम पर ट्रांसफर भी कर सकते हैं।
Kisan Farmer ID Card बनाने के लाभ
Farmer ID Card बनाने के महत्वपूर्ण लाभ हैं, जो किसानों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ उठाने में मदद करते हैं। किसानों को इस कार्ड से विभिन्न सरकारी कृषि योजनाओं और सब्सिडियों का लाभ सीधे प्राप्त करना आसान बनाता है। इसके अलावा, डिजिटल पहचान पत्र के कारण केवल योग्य किसान ही लाभान्वित होते हैं। इस कार्ड से किसानों को सरकारी सेवाओं तक पहुँचने में कम समय और प्रयास लगाते हुए उनकी पहचान भी मिलती है। कुल मिलाकर, कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने और किसानों के जीवन में सुधार लाने में यह कार्ड महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Farmer ID Card Kaise Banaye की पात्रता
- किसान भारत का रहने वाला हो।
- इस कार्ड को बनवाने के लिए नागरिक किसान होना चाहिए जिसके पास कृषि संबंधित भूमि होना आवश्यक है।
- आवेदन करने वाले के नाम पर जमीन होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाले की उम्र 18 वर्ष से ज्यादा होना चाहिए।
- आवेदन करने वाले के पास जमीन के सभी दस्तावेज जैसे खसरा खतौनी आदि होनी चाहिए।
Farmer Id Card Registration Documents List
- भूमि रिकॉर्ड
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटो
- मोबाईल नंबर
- किसान प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- फसल का विवरण
इन दस्तावेजों के साथ आवेदन करने से प्रक्रिया में आसानी होगी और आपकी पहचान और योग्यता की पुष्टि भी होगी।
Kisan Farmer Card कैसे बनाएं?
किसान पहचान पत्र के लिए आवेदन करना एक सरल प्रक्रिया है। निम्नलिखित चरणों का पालन करके किसान पहचान पत्र प्राप्त किया जा सकता है।
आप farmerid.in कार्ड ऑनलाइन और आफलाइन दोनों तरीके से बना सकते है।
Farmer ID kaise banaye
किसान भाईयों से ऑनलाइन स्वयं अथवा स्थानीय युवा सर्वेयर, नागरिक सुविधा केन्द्र (सीएससी), पटवारी, सहकारी समिति या पीडीएस की दुकान के माध्यम से अपनी फॉर्मर आईडी बनवा सकते है।
Kisan Farmer id Apply Online
आप सभी को बता दूं कि अलग अलग राज्य में फॉर्मर आईडी बनाने की प्रोसेस अलग अलग है लेकिन सभी राज्य में farmer Registry Online Apply करने का तरीका एक ही है।
- फॉर्मर रजिस्ट्री ऑनलाइन बनाने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। इसके बाद आपको Create New user Account पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको अपना 12 अंकों का आधार कार्ड नंबर दर्ज करना है और सबमिट पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपके आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करके वेरीफाई करना है।
- इसके बाद आपको किसान कार्ड से जोड़ने के लिए एक मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आपको Create My Account पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको लोगिन करने के लिए एक पासवर्ड सेट करना है एवं उसे कंफर्म करना है। इसके बाद आपको Create My Account पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपका अकाउंट सफलतापूर्वक बन जाएगा। अब आपके लॉगिन करना होगा जिसके लिए आपको अपना मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करना है। इसके बाद कैप्चा कोड दर्ज करके farmer id card LogIn पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आप डैशबोर्ड पर सफलतापूर्वक लॉगिन हो जाएंगे। यहां आप अपने आधार कार्ड से संबंधित सभी डेमोग्राफिक जानकारी देख सकते हैं। अब आपको किसान कार्ड बनाने के लिए Register as Farmer id पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको ईमेल आईडी दर्ज करके ओटीपी के माध्यम से वेरीफाई करना है। यहां आपका आधार कार्ड का नाम दिखाई देता है। अगर हिंदी में आपका नाम गलत लिखा है तो आप उसे सुधार सकते हैं। इसके बाद आपको अपनी कैटेगरी सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपको (मैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की मार्गदर्शिका अनुसार योजना हेतु पात्रता रखता हूं एवं आवेदन करना चाहता हूं।) के ऑप्शन में Yes सेलेक्ट करना है।
- इसके बाद आपको Farmer Type वाले सेक्शन में Own सेलेक्ट करना है एवं Agriculture पर चेक मार्क करना है।
- इसके बाद आपको कंसेंट देकर सेव पर क्लिक करना है। इसके बाद अगर कुछ अन्य जानकारी मांगी जाती है तो आपको दर्ज करना है। इसके बाद आपका किसान कार्ड बनकर तैयार हो जाएगा।
- इस स्लिप को आपको डाउनलोड व प्रिंट करके सुरक्षित रखना होगा।
इस तरह घर बैठे ही Farmer ID Card Online Apply की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगी।
Note: फॉर्मर आईडी कार्ड अलग अलग राज्य का अलग अलग पोर्टल से बनेगा इसलिए अभी जिस राज्य का बन रहा है उसी राज्य के लोग बनाए।
Farmer Id List कैसे देखे?
फार्मर आईडी कार्ड लिस्ट (Farmer ID Card List) देखने के लिए आपको संबंधित राज्य या केंद्र सरकार द्वारा प्रदान किए गए ऑनलाइन पोर्टल या मोबाइल एप्लिकेशन का उपयोग करना होगा। यह प्रक्रिया किसानों के लिए सरकारी योजनाओं के तहत उनके डेटा को सत्यापित और डिजिटल रूप से उपलब्ध कराने में मदद करती है। नीचे चरणबद्ध प्रक्रिया दी गई है:
- अपने राज्य के द्वारा फॉर्मर रजिस्ट्री पोर्टल विभाग या राष्ट्रीय पोर्टल पर जाएं।
- यदि आपका राज्य अलग पोर्टल प्रदान करता है, तो उसे एक्सेस करें (जैसे राजस्थान, बिहार, यूपी, आदि के कृषि पोर्टल)।
- पोर्टल पर “किसान लॉगिन” या “फार्मर रजिस्ट्रेशन” सेक्शन पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन के समय मिली आईडी या आधार नंबर का उपयोग करें।
- “Farmer ID Card List” या “किसान कार्ड सूची” का विकल्प खोजें।
- आवश्यक जानकारी (जैसे जिला, पंचायत, गांव का नाम) भरें।
- लिस्ट में अपना नाम खोजें और विवरण सत्यापित करें।
- आप अपना कार्ड डाउनलोड भी कर सकते हैं (यदि उपलब्ध हो)।
किसान Farmer id Status Check Online
Farmer ID Status देखने के लिए आपको संबंधित पोर्टल पर जाकर अपनी जानकारी दर्ज करनी होती है। यहां एक आसान गाइड दी गई है जो आपको यह स्टेटस ऑनलाइन चेक करने में मदद करेगी:
राज्य सरकार के द्वारा Agristack Portal आधिकारिक कृषि पोर्टल पर जाएं।
उदाहरण:
- य संबंधित राज्य का कृषि विभाग पोर्टल। पर जाए।
- होम पेज पर “Farmer ID Status“, “किसान आईडी स्थिति” या “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें।
- आधार नंबर या फार्मर आईडी नंबर दर्ज करें।
- वैकल्पिक रूप से, आप मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर से भी स्टेटस चेक कर सकते हैं।
- स्क्रीन पर दिए गए कैप्चा कोड को सही से भरें और “सबमिट” पर क्लिक करें।
- पोर्टल पर आपका स्टेटस प्रदर्शित होगा, जिसमें यह जानकारी होगी कि आपका Farmer ID एक्टिव है या नहीं।
- अगर कोई अपडेट लंबित है, तो वह भी शो होगा।
Farmer ID Card Download PDF in Hindi
किसान आईडी कार्ड (Farmer ID Card) का पीडीएफ डाउनलोड करना एक आसान प्रक्रिया है। इसके लिए आपको राज्य सरकार या केंद्र सरकार के कृषि पोर्टल का उपयोग करना होगा। नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आप Farmer ID Card PDF डाउनलोड कर सकते हैं:
- अपने राज्य के कृषि पोर्टल पर जाएं
- पोर्टल पर “Farmer Login” या “किसान लॉगिन” सेक्शन का चयन करें।
- अपनी रजिस्टर्ड डिटेल्स (आधार नंबर/मोबाइल नंबर) और पासवर्ड का उपयोग करें।
- लॉगिन के बाद, “Farmer ID Card” या “किसान कार्ड” के विकल्प पर क्लिक करें।
- यहां पर आपका किसान आईडी कार्ड दिखाई देगा।
- कार्ड के पास दिए गए “Download PDF” या “Print” विकल्प पर क्लिक करें।
- फाइल को अपने मोबाइल या कंप्यूटर में सेव करें।
किसान आईडी कार्ड से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):
किसान आईडी कार्ड क्या है?
किसान आईडी कार्ड एक सरकारी दस्तावेज है, जो किसी किसान की पहचान और उनकी जमीन की जानकारी को डिजिटल रूप से प्रमाणित करता है। इसे किसानों को सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, और कर्ज के लिए पात्रता सुनिश्चित करने के लिए बनाया गया है।
किसान आईडी कार्ड का उपयोग क्या है?
- सरकारी योजनाओं का लाभ: किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, और सब्सिडी का लाभ प्राप्त करने के लिए।
- लोन आवेदन: बैंक से कृषि लोन और अन्य वित्तीय सुविधाओं के लिए।
- संपत्ति का रिकॉर्ड: अपनी जमीन और फसल की जानकारी को प्रमाणित करने के लिए।
किसान आईडी कार्ड का पीडीएफ कैसे डाउनलोड करें?
- लॉगिन करें (आधार या मोबाइल नंबर से)।
- “Farmer ID Card” विकल्प पर क्लिक करें।
- “Download PDF” या “Print” विकल्प का उपयोग करें।
यदि किसान आईडी कार्ड में त्रुटि हो, तो क्या करें?
- ऑनलाइन सुधार:
पोर्टल पर “Edit Farmer Details” विकल्प का उपयोग करें। - CSC सेंटर से संपर्क करें:
अपने दस्तावेज लेकर जाएं और सुधार की प्रक्रिया पूरी करें।
किसान आईडी कार्ड के लिए कौन पात्र है?
- वह व्यक्ति जो भारत में कृषि कार्य कर रहा हो।
- जिसके पास भूमि रिकॉर्ड (खसरा/खतौनी) हो
निष्कर्ष
किसान आईडी कार्ड किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है जो उन्हें सरकारी योजनाओं, सब्सिडी, लोन और अन्य लाभों तक आसान पहुंच प्रदान करता है। यह न केवल किसानों की पहचान को सुनिश्चित करता है, बल्कि उनकी वित्तीय और कृषि आवश्यकताओं को पूरा करने में भी सहायक है।
किसान आईडी कार्ड की उपलब्धता और उसका डिजिटल फॉर्मेट देश में कृषि क्षेत्र को पारदर्शिता और सशक्तिकरण की दिशा में ले जाता है। इसे डाउनलोड करना, स्टेटस चेक करना, और सुधार करना अब अत्यधिक सरल हो चुका है, जो किसानों को समय और संसाधन बचाने में मदद करता है।